Waaree Energies Share Price Target: अमेरिकी सरकार की 126% इंपोर्ट ड्यूटी की खबर के बाद 25 फरवरी 2026 को Waaree Energies का शेयर लगभग 15% गिर गए। अचानक आई इस गिरावट ने निवेशकों को चिंता में डाल दिया है, खासकर इसलिए क्योंकि कंपनी US सोलर मार्केट में तेज़ी एक्सपैंड कर रही थी। हालांकि, 60,000 करोड़ रुपये की ऑर्डर बुक और मजबूत Q3 नतीजे यह सवाल खड़ा करते हैं कि क्या यह गिरावट सिर्फ शॉर्ट-टर्म रिएक्शन है या स्टॉक के ट्रेंड में कोई बड़ा बदलाव है।
Waaree Energies शेयर प्राइस मूवमेंट
25 फरवरी, 2026 को Waaree Energies का शेयर 2,683.20 रुपये पर ट्रेड कर रहा था, जो इसके पिछले क्लोज 3,023.50 रुपये से 11.26% नीचे है। स्टॉक 2,819.00 रुपये पर खुला और दिन में 2,821.10 रुपये के हाई और 2,570.00 रुपये के लो को छुआ। पिछले एक साल में स्टॉक में करीब 18.36% की बढ़त हुई है। स्टॉक का 52-हफ़्ते का हाई 3,865.00 रुपये और लो 1,863.00 रुपये है, जबकि कंपनी का मार्केट कैप 77,433 करोड़ रुपये है।
Waaree Energies Q3 Results
Waaree Energies ने FY2026 की तीसरी तिमाही में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। कंपनी का नेट प्रॉफिट पिछली तिमाही के मुकाबले 26% बढ़कर 1,062 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। इसी दौरान रेवेन्यू में भी 24.7% की बढ़ोतरी देखी गई और यह 7,656 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। मुनाफे के मामले में कंपनी का EBITDA 37.2% बढ़कर 1,928 करोड़ रुपये रहा, जिससे इसका मार्जिन 23.2% से सुधरकर 25.5% हो गया है। अगर पिछले साल की इसी तिमाही से तुलना करें, तो रेवेन्यू में 118.8% और टैक्स के बाद मुनाफे में 118.4% की बहुत बड़ी ग्रोथ दर्ज हुई है।
Waaree Energies रिसेंट न्यूज
25 फरवरी 2026 को Waaree Energies के शेयरों में 15% की भारी गिरावट आई और शेयर 2,571.45 रुपये के निचले स्तर तक गिर गया। इस गिरावट की मुख्य वजह अमेरिकी सरकार का वह फैसला था जिसमें भारत से आने वाले सोलर पैनल और सेल पर करीब 125.87% की भारी ड्यूटी लगा दी गई। चूंकि कंपनी की कुल कमाई का करीब 32.6% से 35% हिस्सा विदेशी बाजारों से आता है, इसलिए इस खबर का असर शेयर की कीमतों पर दिखा।
हालांकि, कंपनी के पास फिलहाल 60,000 करोड़ रुपये के बड़े ऑर्डर्स मौजूद हैं। इसके अलावा Waaree Energies ने हाल ही में गुजरात के द्वारका में 300 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट हासिल किया है और उसे 500 MW के सोलर मॉड्यूल सप्लाई करने का एक और ऑर्डर मिला है। अमेरिका के बाजार में अपनी पकड़ बनाए रखने के लिए कंपनी ने वहां पहले ही 1.6 GW की मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट शुरू कर दी है।
Waaree Energies Share Price Target: ब्रोकरेज की राय
Nuvama Institutional Equities ने Waaree Energies के शेयर पर अपनी भरोसा जताते हुए ‘Buy’ रेटिंग दी है और 3,867 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी अब ‘Waaree 2.0’ के दौर में है, जहां वह सिर्फ सोलर पैनल बनाने के बजाय एक पूरी तरह से integrated रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी बन जाएगी। कंपनी की योजना वित्त वर्ष 2027 तक अपनी मॉड्यूल कैपेसिटी को 28 GW और सेल कैपेसिटी को 15 GW तक ले जाने की है।
मैनेजमेंट का कहना है कि वे वित्त वर्ष 2026 के लिए तय किए गए 5,500 करोड़ से 6,000 करोड़ रुपये के EBITDA लक्ष्य को पाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। साथ ही चीन पर अपनी dependence कम करने के लिए कंपनी ओमान और नागपुर जैसे प्लांट्स पर भी तेजी से काम कर रही है ताकि कच्चे माल की सप्लाई खुद ही पूरी की जा सके।
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से पब्लिश किया गया है। इसमें दी गई जानकारी पब्लिक सोर्स और रिपोर्ट्स पर आधारित है और इसे इन्वेस्टमेंट सलाह या किसी स्टॉक में खरीद या बिक्री की सिफारिश नहीं माना जाना चाहिए। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। इस लेख के आधार पर लिए गए किसी भी निवेश निर्णय से होने वाले लाभ या हानि के लिए ielindia.in या इसके लेखक जिम्मेदार नहीं हैं।
