BEL Interim Dividend 2026: अगर आप Bharat Electronics Limited (BEL) के शेयरधारक हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। डिफेंस सेक्टर की इस दिग्गज नवरत्न कंपनी ने चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए अंतरिम लाभांश देने का ऐलान कर दिया है। 27 फरवरी 2026 को कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने बैठक की, और उसमें 1.95 रुपये प्रति शेयर के लाभांश पर मुहर लगा दी गई।
कितना मिलेगा डिविडेंड और बोर्ड मीटिंग में क्या हुआ?
BEL के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 27 फरवरी 2026 को हुई मीटिंग में 1.95 रुपये प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दे दी है। कंपनी के शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है, इस हिसाब से यह डिविडेंड 195% के बराबर बैठता है। बोर्ड मीटिंग शाम 5:45 बजे शुरू हुई थी और करीब आधे घंटे बाद 6:15 बजे खत्म हुई, जिसमें इस फैसले को फॉर्मली मंज़ूरी दी गई। कंपनी ने अपनी एक्सचेंज फाइलिंग में साफ किया है कि यह डिविडेंड चालू वित्त वर्ष 2025-26 के लिए दिया जा रहा है।
अंतरिम डिविडेंड रिकॉर्ड डेट और पेमेंट डिटेल्स
डिविडेंड के लिए एलिजिबल शेयरहोल्डर्स तय करने के लिए कंपनी ने गुरुवार, 5 मार्च 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है। इसका मतलब यह है कि जिन लोगों के नाम 5 मार्च 2026 को मार्केट बंद होने के समय तक कंपनी के रिकॉर्ड में या डिपॉजिटरी के डेटा में दर्ज होंगे, सिर्फ उन्हीं को यह 1.95 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड मिलेगा।
पेमेंट टाइमलाइन की बात करें तो कंपनी ने बताया है कि नियमों के मुताबिक अनाउंसमेंट की तारीख से 30 दिनों के अंदर सभी एलिजिबल शेयरहोल्डर्स को यह राशि मिल जाएगी। 27 फरवरी 2026 से कैलकुलेट करें तो मार्च 2026 के आखिर तक शेयरहोल्डर्स के अकाउंट में डिविडेंड की रकम आ जानी चाहिए। जिन शेयरहोल्डर्स ने अपनी बैंक डिटेल्स अपडेट कर रखी हैं, उन्हें डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर के जरिए पेमेंट मिलेगा।
BEL Q3 FY26 रिजल्ट्स
Q3 FY26 में कंपनी ने काफी ने काफी अच्छा परफॉरमेंस किया है। अगर रेवेन्यू की बात करें तो ऑपरेटिंग रेवेन्यू 24% बढ़कर 7,154 रुपये करोड़ हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह 5,756 करोड़ रुपये था, तो कंपनी का टॉपलाइन ग्रोथ काफी स्ट्रॉन्ग रहा है। नेट प्रॉफिट की बात करें तो यह भी सालाना आधार पर 21% बढ़कर 1,580 करोड़ रुपये रहा। EBITDA 28% बढ़कर 2,117 करोड़ रुपये पर पहुंच गया
BEL ऑर्डर बुक और बिजनेस अपडेट
कंपनी की ऑर्डर बुक में भी अच्छी ग्रोथ देखने को मिल रही है। सितंबर 2025 तक कंपनी की टोटल ऑर्डर बुक करीब 74,453 करोड़ रुपये की है। 2026 की शुरुआत में भी कंपनी को लगातार नए ऑर्डर मिल रहे हैं। जनवरी 2026 की शुरुआत में 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के ऑर्डर मिले, और फरवरी 2026 में 733 करोड़ रुपये के और ऑर्डर आए। इन ऑर्डर्स में कई तरह के डिफेंस प्रोडक्ट्स शामिल हैं जैसे TR मॉड्यूल, कम्युनिकेशन इक्विपमेंट, एनक्रिप्टर, रडार, जैमर और सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस।
BEL मिनिस्ट्री ऑफ़ डिफेंस के तहत काम करती है और इंडियन आर्मी, नेवी और एयरफोर्स के लिए इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम बनाती है। कंपनी सिर्फ हार्डवेयर तक ही लिमिटेड नहीं है बल्कि सिस्टम अपग्रेड, स्पेयर पार्ट्स सप्लाई और टेक्निकल सर्विसेज भी देती है। डिफेंस सेक्टर में आत्मनिर्भर भारत के पुश के साथ कंपनी को लगातार नए ऑर्डर मिल रहे हैं, जो आने वाले टाइम में रेवेन्यू में दिखेंगे।
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से पब्लिश किया गया है। इसमें दी गई जानकारी पब्लिक सोर्स और रिपोर्ट्स पर आधारित है और इसे इन्वेस्टमेंट सलाह या किसी स्टॉक में खरीद या बिक्री की सिफारिश नहीं माना जाना चाहिए। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। इस लेख के आधार पर लिए गए किसी भी निवेश निर्णय से होने वाले लाभ या हानि के लिए ielindia.in या इसके लेखक जिम्मेदार नहीं हैं।
