सेमीकंडक्टर सेक्टर से जुड़ी यह स्मॉल कैप कंपनी 2030 तक बना सकती है करोड़पति। Semiconductor Stock

Semiconductor Stock News: आज के समय में सेमीकंडक्टर चिप्स हर तरह की टेक्नोलॉजी का बेस हैं। मोबाइल फोन से लेकर इलेक्ट्रिक गाड़ियों और डिफेंस सिस्टम तक, हर जगह इन चिप्स की जरूरत होती है। ‘India Semiconductor Mission’ और सरकारी सपोर्ट की वजह से भारत इस फील्ड में और तेजी से आगे बढ़ रहा है। ऐसे में, इस सेक्टर की उभरती हुई Small-cap कंपनियां 2030 तक निवेशकों को करोड़पति बनाने का पोटेंशियल रखती हैं।

Read also: Waaree Energies Share Price Target: ट्रंप के एक फैसले से 15% टूटा शेयर! आगे क्या होगा स्टॉक का ट्रेंड?

भारत में सेमीकंडक्टर सेक्टर की ग्रोथ और 2030 के लिए विज़न

ग्लोबल मार्केट में सेमीकंडक्टर की मांग बहुत तेजी से बढ़ रही है और अनुमान है कि 2030 तक यह पूरी दुनिया में 1 ट्रिलियन डॉलर का मार्केट बन जाएगा। आंकड़ों के मुताबिक, भारतीय सेमीकंडक्टर मार्केट, जिसकी वैल्यू 2023 में लगभग $38 बिलियन थी, 2024-25 तक $45-50 बिलियन और 2030 तक $100-110 बिलियन तक पहुंचने की उम्मीद है। भारत में यह ग्रोथ मुख्य रूप से मोबाइल फोन, IT, इंडस्ट्रियल और ऑटोमोटिव इलेक्ट्रॉनिक्स की बढ़ती डिमांड की वजह से है।

क्यों स्मॉल कैप कंपनियां हैं निवेश के लिए बेस्ट?

सेमीकंडक्टर सेक्टर में बड़े प्लेयर्स की तुलना में Small-cap कंपनियां निवेशकों के लिए ज्यादा आकर्षक हो सकती हैं क्योंकि उनमें ग्रोथ का ज़्यादा पोटेंशियल होता है। ये कंपनियाँ अक्सर चिप डिज़ाइन, नई टेक्नोलॉजी और टर्नअराउंड स्टोरीज़ पर फोकस करती हैं, जिससे उन्हें मार्केट में फ़ायदा मिलता है सरकार की Design Linked Incentive (DLI) स्कीम के तहत अब तक 24 से ज्यादा स्टार्टअप्स को डिजाइन टूल्स और फाइनेंशियल सपोर्ट दिया जा रहा है। ये छोटी कंपनियां अक्सर बड़ी ग्लोबल कंपनियों के साथ पार्टनरशिप करती हैं, जिससे उन्हें लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और बड़ा नेटवर्क मिलता है, जो उन्हें 2030 तक मल्टीबैगर बनाने का दम रखता है।

Also read: BEL Share Price Target 2026-2030: ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट, जानें 2030 तक कितनी होगी इस डिफेंस शेयर की कीमत

Best Small Cap Semiconductor Stock

भारत की कुछ प्रमुख स्मॉल कैप सेमीकंडक्टर कंपनियों में में Mindteck (India) Limited, MosChip Technologies, ASM Technologies, और RIR Power Electronics Ltd शामिल हैं। MosChip Technologies ये कंपनी डिजाइन और IP-ड्रिवन सर्विसेज़ में एक्सपर्ट है, जो IoT, एविएशन और डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए चिप्स डिज़ाइन करती है।

इन कंपनियों के पिछले प्रदर्शन को देखें तो इन्होंने निवेशकों को बहुत अच्छे रिटर्न्स दिए हैं। Mindteck India ने पिछले 5 सालों में 890% से ज्यादा का रिटर्न दिया है, जबकि ASM Technologies के शेयरों में 2550% की भारी तेजी आई है। सबसे ज्यादा रिटर्न्स RIR Power Electronics के शेयरों में देखा गया है, जिन्होंने 5282.35% का तगड़ा रिटर्न दिया है। ये सभी कंपनियां नई टेक्नोलॉजी और सरकारी इंसेंटिव के सहारे 2030 तक मल्टीबैग्गेर रिटर्न्स पोटेंशियल रखती हैं।

सरकार का सपोर्ट और ISM 2.0 की नई शुरुआत

भारत सरकार ने इस सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए ₹76,000 करोड़ की PLI स्कीम शुरू की, जिसमें से लगभग ₹65,000 करोड़ पहले ही दिए जा चुके हैं। बजट 2026-27 में, सरकार ने India Semiconductor Mission 2.0 (ISM 2.0) की घोषणा की, जिसका मुख्य फोकस भारत में सेमीकंडक्टर मशीनरी और मटीरियल डेवलप करना है। अब तक, ₹1.60 लाख करोड़ के कुल इन्वेस्टमेंट के साथ 10 बड़े प्रोजेक्ट्स को मंज़ूरी दी गई है। सरकार का टारगेट है कि 2029 तक भारत अपनी चिप ज़रूरतों का लगभग 70-75% डिज़ाइन और मैन्युफैक्चर करे, जिससे दूसरे देशों पर निर्भरता कम हो।

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से पब्लिश किया गया है। इसमें दी गई जानकारी पब्लिक सोर्स और रिपोर्ट्स पर आधारित है और इसे इन्वेस्टमेंट सलाह या किसी स्टॉक में खरीद या बिक्री की सिफारिश नहीं माना जाना चाहिए। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। इस लेख के आधार पर लिए गए किसी भी निवेश निर्णय से होने वाले लाभ या हानि के लिए ielindia.in या इसके लेखक जिम्मेदार नहीं हैं।

Leave a Comment

🔥 New Update
IRFC Share Price Target: 52 वीक लो पर पहुंचा IRFC शेयर, अब क्या करें निवेशक - BUY, SELL या HOLD?