IDFC First Bank और AU Small Finance पर ब्रोकरेज की नई रिपोर्ट जारी, क्या करें – BUY, SELL या HOLD? जानिए टारगेट प्राइस

IDFC First Bank & AU Small Finance Share Price Target: हरियाणा सरकार के हालिया फैसलों और फ्रॉड के मामलों की खबरों के बीच बैंकिंग सेक्टर के दो बड़े खिलाड़ी, IDFC First Bank और AU Small Finance Bank, काफी चर्चा में हैं। 23 फरवरी 2026 को बाजार बंद होने तक इन दोनों बैंकों के शेयरों में बड़ी गिरावट देखी गई। जहां एक तरफ हरियाणा सरकार ने इन बैंकों को अपने पैनल से बाहर कर दिया है, वहीं दिग्गज ब्रोकरेज हाउस ने इन शेयरों पर अपनी नई रेटिंग और टारगेट प्राइस जारी कर दिए हैं। इन्वेस्टर्स के लिए यह समझना बेहद ज़रूरी है कि मौजूदा गिरावट के पीछे असली कारण क्या हैं और भविष्य में इन स्टॉक्स से क्या उम्मीद की जा सकती है।

Also read: IDFC First Bank Fraud: ₹590 करोड़ के फ्रॉड के बाद 20% टूटा शेयर, अब आगे क्या रहेगा स्टॉक का ट्रेंड? जानिए ब्रोकरेज की राय

IDFC First Bank Share Price Target: ब्रोकरेज की राय

IDFC First Bank के लिए पिछला कुछ समय काफी मुश्किल भरा रहा है। बैंक के शेयर में आज 20% की भर गिरावट दर्ज की गई और 16.13% की गिरावट के साथ यह 70.04 रुपये पर बंद हुआ। इसका 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर 87.00 रुपये रहा है। बैंक ने खुद यह जानकारी दी है कि उसकी चंडीगढ़ शाखा के कुछ कर्मचारियों ने हरियाणा सरकार के खातों में 590 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और बिना इजाज़त के काम किए थे। इस खबर के आते ही बैंक का मार्केट कैप गिरकर 602.186 अरब रुपये रह गया। बैंक ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चार अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है और KPMG को एक इंडिपेंडेंट जांच करने के लिए अपॉइंट किया है।

इस बड़ी घटना के बावजूद, ब्रोकरेज फर्म Investec ने IDFC First Bank पर अपना भरोसा कायम रखा है और ‘BUY’ रेटिंग दी है। हालांकि, उन्होंने अपना टारगेट प्राइस 105 रुपये से घटाकर 92 रुपये कर दिया है। Investec का मानना है कि इस फ्रॉड का आखिरी असर जांच के नतीजों और होने वाली रिकवरी पर निर्भर करेगा, लेकिन बैंक की लंबे समय की ग्रोथ की संभावना अभी भी मजबूत है। ब्रोकरेज के मुताबिक, बैंक को अपने ऑपरेशंस पर कंट्रोल बढ़ाने की जरूरत है ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। बैंक का कोर प्री-प्रोविजन ऑपरेटिंग प्रॉफिट FY 2025 से 2028 के बीच 29% की दर से बढ़ने का अनुमान है।

आइए अब जानते हैं अन्य ब्रोकरेज फर्म्स ने IDFC First Bank के लिए क्या टारगेट प्राइस तय किए हैं।

Brokerage RatingTarget PriceUpdate Date
InvestecBuy₹92Feb 23, 2026
NomuraBuy₹105Feb 23, 2026
JefferiesBuy₹100Feb 23, 2026
Axis DirectBuy₹87Feb 23, 2026
BOB CapitalBuy₹82Feb 23, 2026

AU Small Finance Bank Share Price Target: हरियाणा सरकार के फैसले का असर और Jefferies की राय

AU Small Finance Bank का शेयर सोमवार, 23 फरवरी 2026 को 5.40% गिरकर 974.10 रुपये पर बंद हुआ, जबकि इसका पिछला बंद भाव 1,029.65 रुपये था। दिन के दौरान शेयर करीब 7.7% गिरकर 950.00 रुपये के निचले स्तर तक पहुंच गया।। इस गिरावट का मुख्य कारण हरियाणा सरकार का बैंक को सरकारी एंटिटी की लिस्ट से हटाना था। हालांकि, ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म Jefferies ने इस पर ‘BUY’ रेटिंग बरकरार रखी है और 1,220 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। Jefferies का कहना है कि मार्केट ने इस खबर पर जरूरत से ज्यादा प्रतिक्रिया (ओवररिएक्ट) दी है।

ब्रोकरेज रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा सरकार से जुड़े डिपॉजिट केवल 538 करोड़ रुपये हैं, जो बैंक के कुल डिपॉजिट का महज 0.4% हिस्सा है। यह रकम लगभग 200 अकाउंट में फैली हुई है, इसलिए बैंक की कमाई या लिक्विडिटी पर कोई बड़ा फाइनेंशियल असर होने की उम्मीद नहीं है। बैंक ने साफ़ किया है कि जिन 14 ट्रांज़ैक्शन की जांच हो रही है, उन्हें संबंधित सरकारी डिपार्टमेंट ने मंज़ूरी दी थी और वे नियमों के हिसाब से किए गए थे।

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से पब्लिश किया गया है। इसमें दी गई जानकारी पब्लिक सोर्स और रिपोर्ट्स पर आधारित है और इसे इन्वेस्टमेंट सलाह या किसी स्टॉक में खरीद या बिक्री की सिफारिश नहीं माना जाना चाहिए। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। इस लेख के आधार पर लिए गए किसी भी निवेश निर्णय से होने वाले लाभ या हानि के लिए ielindia.in या इसके लेखक जिम्मेदार नहीं हैं।

Leave a Comment

🔥 New Update
IDFC First Bank और AU Small Finance पर ब्रोकरेज की नई रिपोर्ट जारी, क्या करें - BUY, SELL या HOLD? जानिए टारगेट प्राइस