IRFC Share Price Target: सरकार के हालिया ऑफर फॉर सेल (OFS) के कारण IRFC के शेयरों में भारी गिरावट आई है। 104 रुपये प्रति शेयर के फ्लोर प्राइस वाले इस IRFC OFS के चलते स्टॉक 4.46% टूटकर अपने 52-हफ्ते के निचले स्तर 104.40 रुपये पर आ गया है। इस क्रैश के बीच, आइए जानते हैं कि मार्केट एक्सपर्ट्स की इसपर क्या राय है। और निवेशकों को इस समय Buy, Sell या Hold में से क्या करना चाहिए।
IRFC शेयर प्राइस मूवमेंट
25 फरवरी, 2026 को IRFC का शेयर 104.56 रुपये पर ट्रेड कर रहा था, जो इसके पिछले क्लोज 109.44 रुपये से 4.46% नीचे है। स्टॉक 105.99 रुपये पर खुला और दिन में 105.99 रुपये के हाई और 104.40 रुपये के लो को छुआ। पिछले एक साल में स्टॉक में करीब 13.92% की गिरावट दर्ज की गई है। स्टॉक का 52-हफ्ते का हाई 148.95 रुपये और लो 104.40 रुपये है, जबकि कंपनी का मार्केट कैप करीब 1,36,694 करोड़ रुपये है।
IRFC Q3 Results
Q3 FY26 के आंकड़ों को देखें तो कंपनी का परफॉरमेंस मिला-जुला रहा है। पिछले साल के मुकाबले IRFC का टोटल रेवेन्यू 1.51% की हल्की गिरावट के साथ 6,661.37 करोड़ रुपये रहा है। इसी तरह ऑपरेटिंग प्रॉफिट भी 2.48% गिरकर 6,556.35 करोड़ रुपये पर आ गया। हालांकि, कंपनी ने मजबूत प्रॉफिट दिखाया है, पिछले साल के मुकाबले इसका नेट प्रॉफिट 10.52% बढ़कर 1,802.19 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन 98.42% रहा है, जिसमें पिछले साल की तुलना में 0.98% की कमी आई है।
IRFC रिसेंट न्यूज
फरवरी 2026 के आखिर में IRFC के शेयरों में अचानक बड़ी गिरावट आई और यह अपने 52-हफ्तों के सबसे निचले स्तर 104.40 रुपये के पास पहुंच गया। इस गिरावट की असली वजह सरकार का ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए कंपनी में अपना हिस्सा बेचना बताया जा रहा है। सरकार ने कंपनी में अपनी करीब 2% हिस्सेदारी बेचने का फैसला किया था, जिसमें 2% एक्स्ट्रा ‘green shoe’ का ऑप्शन भी रखा गया।
इस OFS के लिए 104 रुपये प्रति शेयर का रेट तय किया गया था और मार्केट के आंकड़ों के हिसाब से बड़े निवेशकों ने इसमें कुछ खास दिलचस्पी नहीं दिखाई और बेस इश्यू का सिर्फ 85% ही सब्सक्राइब हो पाया। इस बिक्री के बाद कंपनी में सरकार का हिस्सा जो पहले 86.36% था, वह घटकर करीब 82.36% तक आ आने की उम्मीद है।
IRFC Share Price Target: क्या है एक्सपर्ट्स की सलाह?
चार्ट के हिसाब से IRFC फिलहाल काफी कमजोर लग रहा है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि शेयर ने 106.50 रुपये के अपने खास वीकली स्विंग लो सपोर्ट को तोड़ दिया है, जो कि एक बुरा इशारा है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले दिनों में स्टॉक और नीचे जा सकता है और यह 92 से 95 रुपये के लेवल तक गिर सकता है। अगर यह गिरावट नहीं रुकी, तो वीकली चार्ट पर अगला बड़ा सपोर्ट 85.03 रुपये पर दिख रहा है।
एक्सपर्ट्स अभी इस स्टॉक को खरीदने से बचने और ट्रेडिंग में सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं, क्योंकि रिकवरी के कोई साफ़ संकेत नहीं हैं। इन्वेस्टर्स को सलाह दी गई है कि वे किसी भी बढ़त पर स्टॉक बेचने पर विचार करें, क्योंकि अगले एक या दो महीनों में नए लो देखे जा सकते हैं।
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से पब्लिश किया गया है। इसमें दी गई जानकारी पब्लिक सोर्स और रिपोर्ट्स पर आधारित है और इसे इन्वेस्टमेंट सलाह या किसी स्टॉक में खरीद या बिक्री की सिफारिश नहीं माना जाना चाहिए। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। इस लेख के आधार पर लिए गए किसी भी निवेश निर्णय से होने वाले लाभ या हानि के लिए ielindia.in या इसके लेखक जिम्मेदार नहीं हैं।
