Stocks To Buy: कहीं मौका छूट न जाए! Motilal Oswal के टॉप 10 स्टॉक्स दे सकते हैं 52% तक रिटर्न

Stocks To Buy: Motilal Oswal की हालिया रिसर्च रिपोर्ट्स में कई सेक्टर के कुछ चुनिंदा स्टॉक्स पर Buy रेटिंग्स को दोहराया गया है। ब्रोकरेज ने Infosys से लेकर Hindustan Aeronautics Limited जैसी बड़ी कंपनियों समेत 10 स्टॉक्स के अपडेटेड टारगेट प्राइस जारी किए हैं, जहां मौजूदा लेवल से करीब 24% से 52% तक का रिटर्न मिलने की उम्मीद है।

Indigo Paints

शेयर प्राइस ₹969.30 | टारगेट प्राइस ₹1,400 | अपसाइड 44.43%

16 फरवरी 2026 की अपनी रिसर्च रिपोर्ट (Q3FY26 नतीजों के बाद) में Motilal Oswal ने Indigo Paints पर Buy रेटिंग बरकरार रखते हुए ₹1,400 का टारगेट प्राइस दिया है, जो 35x Dec’27E EPS वैल्यूएशन पर बेस्ड है। ब्रोकरेज को सेक्टर में लगातार कॉम्पिटिशन के बावजूद, 4QFY26 और FY27 में डबल-डिजिट रेवेन्यू ग्रोथ की उम्मीद है। इससे पहले दिसंबर 2025 में टारगेट ₹1,450 तय किया गया था। कंपनी का मार्केट कैप लगभग ₹4,646 करोड़ है।

Inox Wind

शेयर प्राइस ₹98.27 | टारगेट प्राइस ₹150 | अपसाइड 52.64%

Motilal Oswal ने Inox Wind पर Buy रेटिंग बरकरार रखते हुए ₹150 का टारगेट दिया है, जो करीब 52.64% ऊपर है। कंपनी विंड टर्बाइन जनरेटर बनाती है और 2 MW और 3 MW प्लेटफॉर्म के साथ 4.X MW प्लेटफॉर्म लॉन्च करने की तैयारी में है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी के पास 3.2 GW की मजबूत ऑर्डर बैकलॉग है, जो अगले 18–24 महीनों रेवेन्यू विज़िबिलिटी देता है। सेक्टर पर मैनेजमेंट का पॉजिटिव रुख और वर्किंग कैपिटल साइकिल में सुधार के चलते ब्रोकरेज ने Buy रेटिंग कायम रखी है।

IIFL Finance

शेयर प्राइस ₹499.70 | टारगेट प्राइस ₹720 | अपसाइड 44%

Motilal Oswal ने IIFL Finance पर Buy रेटिंग बनाए रखी है और इसका टारगेट प्राइस ₹720 रखा है। ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी FY26–FY28 के दौरान AUM में करीब 20% और प्रॉफिट में 32% सालाना ग्रोथ दिखा सकती है। कंपनी अब गोल्ड लोन और अफोर्डेबल हाउसिंग जैसे सिक्योर्ड रिटेल बिजनेस पर फोकस कर रही है और रिस्की अनसिक्योर्ड MSME और फिनटेक पोर्टफोलियो से बाहर निकल रही है। माइक्रोफाइनेंस और पुराने अनसिक्योर्ड लोन अभी दबाव में हैं, लेकिन बेहतर कलेक्शन के साथ, FY28 तक RoA 2.6% और RoE 16.5% तक पहुंचने की उम्मीद है।

Indraprastha Gas

शेयर प्राइस ₹168.97 | टारगेट प्राइस ₹235 | अपसाइड 39%

Motilal Oswal ने Indraprastha Gas (IGL) पर Buy रेटिंग बनाए रखी है और ₹235 का टारगेट दिया है। यह वैल्यूएशन 15x Dec’27E के स्टैंडअलोन P/E पर आधारित है, जिसमें जॉइंट वेंचर्स के लिए ₹43 प्रति शेयर जोड़े गए हैं। ब्रोकरेज के अनुसार कंपनी की कमाई अब निचले स्तर से उबर रही है, इलेक्ट्रिक गाड़ियों से कॉम्पिटिशन के बावजूद प्राइवेट कार और टैक्सी सेगमेंट में वॉल्यूम ग्रोथ स्टेबल है, और गुजरात में टू-ज़ोन टैरिफ रिफॉर्म और टैक्स में बदलाव के कारण मार्जिन में सुधार होगा। साथ ही 3% डिविडेंड यील्ड और FY25–28 के दौरान 9% EPS CAGR भी शेयर को सपोर्ट देते हैं।

Galaxy Surfactants

शेयर प्राइस ₹1,952 | टारगेट प्राइस ₹2,500 | अपसाइड 28%

Motilal Oswal ने Galaxy Surfactants (GALSURF) पर BUY रेटिंग बरकरार रखते हुए फरवरी 2026 की रिपोर्ट में ₹2,500 का टारगेट प्राइस दिया है, जो FY28E EPS के 24x वैल्यूएशन पर आधारित है। घरेलू और AMET मार्केट में शॉर्ट टर्म वॉल्यूम कमजोरी के बावजूद ब्रोकरेज को आगे ग्रोथ की उम्मीद है। कंपनी हर साल ₹400–500 मिलियन R&D पर खर्च कर रही है, ग्राहकों के साथ वॉलेट शेयर बढ़ा रही है और प्रीमियम स्पेशियलिटी प्रोडक्ट्स पर फोकस कर रही है। FY25-28 के दौरान वॉल्यूम CAGR करीब 5% रहने, प्रीमियम प्रोडक्ट्स से मार्जिन बढ़ने और नॉर्थ अमेरिका टैरिफ चुनौतियों से निपटने की स्ट्रैटेजी को फ्यूचर ग्रोथ के लिए मुख्य ड्राइवर माना गया है।

Time Technoplast

शेयर प्राइस ₹193.67 | टारगेट प्राइस ₹280 | अपसाइड 44.6%

Motilal Oswal ने Time Technoplast पर Buy रेटिंग जारी रखते हुए ₹280 का नया टारगेट दिया है, जो मौजूदा कीमत से करीब 40–44% ऊपर की अपसाइड दिखाता है। ब्रोकरेज के मुताबिक FY28E के आधार पर 14–15x P/E वैल्यूएशन काफी अट्रैक्टिव लग रहा है। कंपनी का बिज़नेस Q3FY26 में मज़बूत था, जहां रेवेन्यू 13% और मुनाफा 25% सालाना बढ़ा। कंपनी के पास भारत में इंडस्ट्रियल ड्रम सेगमेंट का 50–60% हिस्सा है, जबकि IBCs और कम्पोजिट सिलेंडर जैसे हाई-मार्जिन वैल्यू-एडेड प्रोडक्ट (18%+ मार्जिन) आगे की ग्रोथ को सपोर्ट कर रहे हैं। इसके अलावा, कंपनी अगले 1–2 सालों में डीलीवरेजिंग की दिशा में काम कर रही है और उम्मीद है कि FY28 तक RoCE लगभग 23% तक पहुँच जाएगा।

Infosys

शेयर प्राइस ₹1,386.90 | टारगेट प्राइस ₹1,850 | अपसाइड 33.4%

Motilal Oswal ने Infosys पर Buy रेटिंग बरकरार रखते हुए ₹1,850 का नया टारगेट दिया है। ब्रोकरेज ने FY28E EPS के आधार पर 22x वैल्यूएशन रखा है। साथ ही Infosys की AI First Value Framework और Topaz प्लेटफॉर्म को बड़ा ग्रोथ ट्रिगर माना जा रहा है, क्योंकि 2030 तक अनुमानित $300–400 बिलियन के AI सर्विसेज मार्केट में कंपनी मजबूत हिस्सेदारी हासिल कर सकती है। साथ ही Cognition और Anthropic जैसी AI-native कंपनियों के साथ पार्टनरशिप को FY27 के दूसरे हाफ से तेज़ रेवेन्यू ग्रोथ का मुख्य कारण बताया गया है।

Cello World

शेयर प्राइस ₹454.95 | टारगेट प्राइस ₹600 | अपसाइड 31.88%

Motilal Oswal ने Cello World पर Buy रेटिंग बरकरार रखते हुए ₹600 का टारगेट प्राइस दिया है और कंपनी को FY28E EPS के 27x वैल्यूएशन पर आंका है। 3QFY26 में नतीजे उम्मीद से कमजोर रहे, जहां एडजस्टेड PAT करीब 20% सालाना घटा है। इसके बावजूद ब्रोकरेज को और सुधार की उम्मीद है क्योंकि राइटिंग इंस्ट्रूमेंट्स सेगमेंट में लगभग 10% की रिकवरी देखी जा रही है। H2FY27 में भी ग्रोथ में तेज़ी आने की उम्मीद है, जब ग्लासवेयर प्लांट लगभग 85% कैपेसिटी तक पहुंच जाएगा और स्टीलवेयर बिज़नेस स्टेबल होने लगेगा।

Siemens Energy India

शेयर प्राइस ₹2,741.20 | टारगेट प्राइस ₹3,400 | अपसाइड 24%

Motilal Oswal ने Siemens Energy India पर Buy रेटिंग बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस ₹3,400 दिया है। ब्रोकरेज ने कंपनी का वैल्यूएशन मार्च 2028E EPS के 55x पर रखा है और उनको उम्मीद है कि भारत में पावर ट्रांसमिशन व ग्रिड मॉडर्नाइजेशन इन्वेस्टमेंट से अच्छी ग्रोथ होगी। कंपनी के पास करीब ₹176 बिलियन का ऑर्डर बैकलॉग है, जिससे आगे रेवेन्यू विजिबिलिटी बनी रहेगी। इसके अलावा ₹20.6 बिलियन के कैपेक्स प्लान के तहत ट्रांसफॉर्मर कैपेसिटी बढ़ाकर 60,000 MVA करने की तैयारी है। कंपनी को FY30 तक प्रपोज़्ड ₹3 ट्रिलियन ट्रांसमिशन इन्वेस्टमेंट से काफी फायदा होने की उम्मीद है।

Hindustan Aeronautics Limited

शेयर प्राइस ₹4,178.10 | टारगेट प्राइस ₹5,500 | अपसाइड 31.64%

Motilal Oswal ने Hindustan Aeronautics Limited (HAL) पर Buy रेटिंग बरकरार रखते हुए ₹5,500 का टारगेट प्राइस दिया है। यह टारगेट DCF वैल्यूएशन और मार्च 2028E तक 30x के P/E पर आधारित है। ब्रोकरेज के अनुसार कंपनी के पास ₹2.3 ट्रिलियन का अब तक का सबसे बड़ा ऑर्डर बुक है। हालांकि नियर टर्म में एयरक्राफ्ट डिलीवरी के अनुमान थोड़ा कम किए गए हैं, फिर भी भारत के डिफेंस इंडिजेनाइजेशन ड्राइव से HAL को बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद बताई गई है।

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से पब्लिश किया गया है। इसमें दी गई जानकारी पब्लिक सोर्स और रिपोर्ट्स पर आधारित है और इसे इन्वेस्टमेंट सलाह या किसी स्टॉक में खरीद या बिक्री की सिफारिश नहीं माना जाना चाहिए। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। इस लेख के आधार पर लिए गए किसी भी निवेश निर्णय से होने वाले लाभ या हानि के लिए ielindia.in या इसके लेखक जिम्मेदार नहीं हैं।

Leave a Comment

🔥 New Update
Stocks To Buy: कहीं मौका छूट न जाए! Motilal Oswal के टॉप 10 स्टॉक्स दे सकते हैं 52% तक रिटर्न