Pharma Stock में ₹14,45,89,00,000 की बड़ी डील, खबर आते ही शेयर 20% उछला

फरवरी 2026 में भारतीय शेयर बाज़ार में सबसे बड़ी कॉर्पोरेट ख़बर Novartis India Ltd से जुड़ी डील निकल कर आ रही है। स्विट्ज़रलैंड की दवा कंपनी Novartis AG ने अपनी भारतीय लिस्टेड कंपनी में अपना पूरा प्रमोटर स्टेक बेचने के लिए राज़ी हो गई है।

Novartis AG के पास Novartis India में 70.68% हिस्सेदारी थी और यह पूरा स्टेक अब नए इन्वेस्टर्स के एक ग्रुप को ट्रांसफ़र किया जाएगा। नोवार्टिस AG कुछ समय से अपने ग्लोबल बिज़नेस स्ट्रक्चर बदलने की तैयारी में थी। इसी प्रोसेस के तहत, अपनी भारत-लिस्टेड एंटिटी से बाहर निकलने का फ़ैसला लिया गया।

क्या है पूरी डील?

इस ट्रांजैक्शन में Novartis AG अपने 1,74,50,680 शेयर बेच रही है, जो कंपनी की कुल 70.68% हिस्सेदारी के बराबर हैं। इस डील की कुल वैल्यू लगभग ₹1,446 करोड़ बताई गई है, यानी लगभग 159 मिलियन डॉलर।

यह हिस्सेदारी WaveRise Investments, ChrysCapital Fund X और Two Infinity Partners के कंसोर्टियम को जा रही है। डील पूरी होने के बाद यह ग्रुप नोवार्टिस इंडिया का नया प्रमोटर बन जाएगा।

यह डील तुरंत पूरी नहीं होगी। पहले रेगुलेटरी अप्रूवल और फॉर्मैलिटीज़ पूरी करनी होंगी। कंपनी के मुताबिक, यह ट्रांज़ैक्शन 2026 की तीसरी तिमाही तक पूरा होने की उम्मीद है।

ओपन ऑफर का ऐलान

इंडियन स्टॉक मार्केट के नियमों के मुताबिक, जब कोई नया प्रमोटर किसी कंपनी में शामिल होता है और बड़ी हिस्सेदारी लेता है, तो बाकी शेयरहोल्डर्स को बाहर निकलने का मौका दिया जाना चाहिए। इसीलिए Novartis India ने ओपन ऑफर की घोषणा की है।

नए इन्वेस्टर्स पब्लिक शेयरहोल्डर्स से अपने 26% तक शेयर खरीद सकते हैं। इसके तहत करीब 64.19 लाख शेयर खरीदे जा सकते हैं और पूरे ओपन ऑफर का साइज लगभग ₹552.49 करोड़ बैठता है।

ओपन ऑफर की कीमत ₹860.64 प्रति शेयर तय की गई है। डील की घोषणा से पहले, स्टॉक ₹830.45 के आसपास ट्रेड कर रहा था, इसलिए इन्वेस्टर्स को मार्केट प्राइस से थोड़ी ज़्यादा कीमत ऑफर की गई है।

डील की खबर के बाद शेयर में तेज़ उछाल

Novartis India में प्रमोटर हिस्सेदारी बिकने की खबर आते ही शेयर में तेज़ रिएक्शन देखने को मिला है । आज 20 फरवरी 2026 को स्टॉक ₹904 पर खुला और पूरे दिन खरीदारी बनी रही। ट्रेडिंग के दौरान शेयर सीधे ₹996.50 तक पहुंच गया और वहीं के आसपास बंद हुआ। एक ही दिन में स्टॉक ₹166.05 या करीब 20% ऊपर चला गया।

इस रैली के बाद, कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर लगभग ₹2.46 हज़ार करोड़ हो गया। मौजूदा कीमत पर, स्टॉक अपने 52-हफ़्ते के हाई ₹1,099.90 से ज़्यादा दूर नहीं है। पिछले एक साल में स्टॉक ₹744.95 तक भी गिर चुका है, इसलिए हाल की रैली ने स्टॉक को अपनी सालाना रेंज के ऊपरी हिस्से में वापस ला दिया है।

क्या Novartis भारत छोड़ रही है?

इस डील के सामने आने के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठा है कि क्या नोवार्टिस भारत छोड़ रही है। कंपनी ने साफ किया है कि ऐसा नहीं है। Novartis AG भारत में अपना मुख्य फार्मा बिज़नेस जारी रखेगी। यह काम Novartis Healthcare Private Limited के जरिए चलता रहेगा, जिसमें रिसर्च, क्लिनिकल ट्रायल और दवाओं की बिक्री शामिल है।

कंपनी ने कहा है कि भारत उसके लिए एक ज़रूरी मार्केट बना हुआ है, जहाँ लगभग 9,000 कर्मचारी काम करते हैं। इसलिए यह डील भारत से एग्जिट नहीं बल्कि सिर्फ लिस्टेड कंपनी के ओनरशिप बदलना है।

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से पब्लिश किया गया है। इसमें दी गई जानकारी पब्लिक सोर्स और रिपोर्ट्स पर आधारित है और इसे इन्वेस्टमेंट सलाह या किसी स्टॉक में खरीद या बिक्री की सिफारिश नहीं माना जाना चाहिए। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। इस लेख के आधार पर लिए गए किसी भी निवेश निर्णय से होने वाले लाभ या हानि के लिए ielindia.in या इसके लेखक जिम्मेदार नहीं हैं।

Leave a Comment

🔥 New Update
Pharma Stock में ₹14,45,89,00,000 की बड़ी डील, खबर आते ही शेयर 20% उछला