Ola Electric Share Price Target 2026-2030: Ola Electric Mobility Ltd ने हाल ही में 13 फरवरी 2026 को अपने Q3 FY26 के नतीजे जारी किए, जो बाज़ार की उम्मीदों से काफी कम थे। इन खराब नतीजों के चलते शेयर लुढ़ककर अपने ऑल टाइम लो लेवल पर पहुंच गया है। कंपनी अभी बढ़ते कॉम्पिटिशन और लंबे समय से चली आ रही सर्विस चुनौतियों का सामना कर रही है, जिसका सीधा असर डिमांड पर पड़ा है। इन मुश्किलों के बीच मैनेजमेंट ने दिसंबर में लागत में कमी और हाइपरसर्विस पहल के ज़रिए मार्केट शेयर में सुधार का भरोसा जताया है।
Must read: ये तो कमाल हो गया! एक-दो नहीं, पूरे 15 ब्रोकरेज ने जारी की रिपोर्ट, धड़ाधड़ बदल दिए टारगेट प्राइस
Ola Electric शेयर प्राइस मूवमेंट
सोमवार, 16 फरवरी 2026 को Ola Electric के शेयरों में भारी बिकवाली का दबाव देखने को मिल रहा है। स्टॉक अपने पिछले क्लोजिंग प्राइस के मुकाबले 6.67% टूटकर ₹28.83 पर बंद हुआ है। आज स्टॉक ₹29.90 पर खुला था और यही दिन का उच्चतम स्तर भी रहा, जिसके बाद शेयर फिसलते हुए ₹28.70 के निचले स्तर तक चला गया।
आज की गिरावट के साथ ही शेयर ने ₹28.70 का नया 52-week लो बना दिया है। वॉल्यूम के लिहाज से भी आज हलचल ज्यादा रही; दिनभर में करीब 8.5 करोड़ शेयरों का कारोबार हुआ, जबकि 20 दिनों का औसत वॉल्यूम 5.4 करोड़ शेयर है। शेयर में रोजाना एवरेज 4.38% उतार-चढ़ाव हो रहा है, जो इसकी वोलैटिलिटी को दिखाता है। हाल ही में, यह निफ्टी मिडकैप 150 इंडेक्स पर सबसे कम परफॉर्म करने वाले स्टॉक्स में से एक रहा है।
लंबे समय के नज़रिए से देखें तो, स्टॉक अगस्त 2024 में अपने रिकॉर्ड हाई ₹157.40 से लगभग 82% गिर चुका है, जबकि यह अपने IPO प्राइस ₹76 से 62% नीचे ट्रेड कर रहा है। मौजूदा प्राइस पर, कंपनी का मार्केट कैप ₹12,694 करोड़ है। वैल्यूएशन के हिसाब से, स्टॉक अपनी बुक वैल्यू के 2.94 गुना पर ट्रेड कर रहा है।
Ola Electric Q3 FY26 Results: रेवेन्यू और डिलीवरी में तेज गिरावट
Ola Electric के लिए Q3 FY26 काफी मुश्किलों भरा रहा है। कंपनी का रेवेन्यू पिछले साल के मुकाबले 55% गिरकर सिर्फ़ ₹470 करोड़ रह गया। पिछली तिमाही के मुकाबले भी इसमें 32% की गिरावट आई है। इस भारी गिरावट की मुख्य वजह डिलीवरी में कमी आना है। इस बार कंपनी सिर्फ़ 32,680 यूनिट ही डिलीवर कर पाई, जो पिछले साल (84,029 यूनिट) के मुकाबले 61% कम है। प्रीमियम सेगमेंट में हालत और भी खराब थी, जहाँ डिलीवरी में 79% की भारी गिरावट देखी गई।
प्रॉफ़िट के आंकड़ों पर नज़र डालें तो ग्रॉस मार्जिन सुधरकर 34.3% हो गया और ग्रॉस प्रॉफ़िट ₹161 करोड़ दर्ज किया गया। हालांकि, कम बिक्री के कारण कंपनी को ऑपरेटिंग लेवल पर नुकसान उठाना पड़ा। एडजस्टेड EBITDA लॉस ₹323 करोड़ और ऑटोमोटिव EBITDA लॉस ₹167 करोड़ था। कुल मिलाकर, कंपनी को ₹487 करोड़ का नेट लॉस हुआ है। बस राहत की बात यह है कि यह पिछले साल के ₹564 करोड़ के लॉस से कम है, लेकिन पिछली तिमाही के ₹418 करोड़ के लॉस से बढ़ा है।
खर्चों को कंट्रोल करने के लिए कंपनी ने ऑपरेटिंग खर्च घटाकर ₹432 करोड़ कर दिया है, जिसे मैनेजमेंट और कम करके ₹250-300 करोड़ करने का प्लान बना रहा है। साथ ही, बैलेंस शीट पर दबाव बढ़ता दिख रहा है। कंपनी के पास अब ₹1,991 करोड़ का कैश है, जो तीन महीने पहले के मुकाबले 31% कम है। नेगेटिव कैश फ्लो की वजह से कंपनी अब ‘नेट कैश’ पोजीशन से फिसलकर ₹670 करोड़ के ‘नेट डेट’ पर आ गई है। साथ ही, प्रमोटर होल्डिंग भी 2.2% कम हो गई है।
Also read: Suzlon Share Price Target 2026-2030: 52-Week Low पर आ गया शेयर, अब खरीदें या बेचें?
मार्केट शेयर और ऑपरेशन से जुड़े अपडेट
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में ज़बरदस्त कॉम्पिटिशन की वजह से, ओला इलेक्ट्रिक का मार्केट शेयर गिरकर 6% रह गया है, जिससे कंपनी पांचवें नंबर पर आ गई है। Bajaj, TVS, Hero और Ather जैसी कंपनियों की मज़बूत मौजूदगी ने ओला की सेल्स पर काफ़ी दबाव डाला है। हालांकि, मैनेजमेंट ने बताया कि दिसंबर में हालात सुधरे हैं, और इसका शेयर 9.3% तक पहुंच गया है। महीने के आखिर तक, यह 12% तक पहुंच गया था। Hyperservice पहल के तहत सर्विस बैकलॉग को 7 से 8 दिनों तक घटाने और करीब 80% सर्विस रिक्वेस्ट उसी दिन सुलझाने का भी दावा किया गया है।
ऑपरेशंस की बात करें तो मैनेजमेंट का मानना है कि कंपनी हर महीने 15,000 गाड़ियां बेचकर ब्रेक ईवन कर लेगी। बैटरी प्रोडक्शन के मामले में इस तिमाही कुल 72,418 सेल बनाए गए हैं। साथ ही कंपनी मार्च 2026 तक अपनी गीगाफैक्ट्री कैपेसिटी को 6 GWh तक बढ़ाने का प्लान बना रही है। फ्यूचर के टारगेट को देखें तो, FY27 के लिए मार्जिन 35% से 40% पर टारगेट किया गया है, लेकिन FY26 में रेवेन्यू में लगभग 34% की गिरावट आने की उम्मीद है।
Ola Electric Share Price Target 2026: Emkay Global और Citi रिपोर्ट
Emkay Global: Q3 के नतीजों के बाद, Emkay Global ने Ola Electric को Buy से Sell में डाउनग्रेड कर दिया और इसका टारगेट प्राइस ₹50 से घटाकर ₹20 कर दिया है, यानि के पिछले टारगेट से 60% निचे। रिपोर्ट में रेवेन्यू और वॉल्यूम में लगातार गिरावट को मुख्य चिंता बताया गया है, जिसमें Q3 में डिलीवरी 61% घटकर लगभग 32,000 यूनिट रह गई है।
ब्रोकरेज के अनुसार, EBITDA मार्जिन -58% तक पहुँच गया, जो पिछली तिमाही के -29% से कम है। लागत में कमी के बावजूद, कंपनी में नुकसान बना हुआ है, और बेहतर ग्रॉस मार्जिन, रेवेन्यू में गिरावट की भरपाई नहीं कर पा रहे। मार्केट शेयर में 6% की गिरावट, बैलेंस शीट पर दबाव, और बढ़ता नेट कर्ज भी जोखिम के तौर पर बताया गया है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कंपनी की रिकवरी लंबी और मुश्किल हो सकती है। रिपोर्ट में Bajaj, TVS, Hero और Ather जैसे ऑप्शन को EV सेक्टर में इन्वेस्टमेंट के लिए मज़बूत ऑप्शन बताया गया है।
Citigroup: विदेशी ब्रोकरेज फर्म Citi ने भी 17 फरवरी 2026 को जारी अपनी रिपोर्ट में स्टॉक को ‘Buy’ से ‘Sell’ रेटिंग में डाउनग्रेड कर दिया है। ब्रोकरेज ने शेयर का टारगेट प्राइस ₹55 से 51% घटाकर ₹27 कर दिया है। ये टारगेट EV/Sales मल्टीपल 3.5x (4.5x से कम) पर बेस्ड है। ब्रोकरेज ने इसकी वजह भारत में टू-व्हीलर EVs की धीमी ग्रोथ को बताया, जिस पर GST कटौती की वजह से पेट्रोल और ICE गाड़ियों के बीच कीमतों में अंतर कम हो गया है, जिसका असर ईवी की बिक्री पर पड़ रहा है।
इसके अलावा, सर्विस की चुनौतियों, ज़बरदस्त कॉम्पिटिशन और खराब कस्टमर सेंटिमेंट की वजह से लगातार घटता मार्केट शेयर भी बड़ी चिंताएँ हैं, साथ ही कमज़ोर बैलेंस शीट भी है, जिसमें 9MFY26 में फ्री कैश फ्लो -₹1,530 करोड़ और Q3 के बाद नेट डेट लगभग ₹700 बढ़कर लगभग ₹700 करोड़ हो गया है। हालाँकि कंपनी का ग्रॉस मार्जिन रिकॉर्ड 34.3% तक सुधर गया है, और मैनेजमेंट ने FY27 तक इसके 35-40% तक पहुँचने का अनुमान लगाया है। लेकिन Citi का मानना है कि मैनेजमेंट के क्वालिटी/सर्विस सुधारों में काफी समय लगेगा, जिसके चलते अनुमानों में यह कटौती की गई है।
Ola Electric Share Price Target 2026-2030
| Year | Minimum Target | Maximum Target |
| 2026 | 20 | 32 |
| 2027 | 22 | 38 |
| 2028 | 25 | 48 |
| 2029 | 30 | 60 |
| 2030 | 35 | 73 |
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से पब्लिश किया गया है। इसमें दी गई जानकारी पब्लिक सोर्स और रिपोर्ट्स पर आधारित है और इसे इन्वेस्टमेंट सलाह या किसी स्टॉक में खरीद या बिक्री की सिफारिश नहीं माना जाना चाहिए। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। इस लेख के आधार पर लिए गए किसी भी निवेश निर्णय से होने वाले लाभ या हानि के लिए ielindia.in या इसके लेखक जिम्मेदार नहीं हैं।
