RVNL Share Price Target 2026-2030: रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की नवरत्न कंपनी Rail Vikas Nigam Ltd (RVNL) एक बार फिर अपने ऑर्डर फ्लो को लेकर चर्चा में है। हाल ही में कंपनी को ₹1,201.35 करोड़ का नया रेल-कम-रोड ब्रिज प्रोजेक्ट मिला है, जिससे इसकी पहले से मजबूत ऑर्डर बुक और मजबूत हुई है। ऐसे समय में जब Q3 FY26 के नतीजों के बाद मार्जिन प्रेशर को लेकर चिंता बनी हुई है, निवेशकों की नजर अब इस बात पर है कि नए ऑर्डर्स और प्रोजेक्ट पाइपलाइन आने वाले समय में कंपनी की ग्रोथ और स्टॉक परफॉर्मेंस को कैसे सपोर्ट करेंगे।
RVNL शेयर प्राइस मूवमेंट
18 फरवरी 2026 को RVNL के शेयर में हल्की बढ़त देखने को मिली। स्टॉक अपने पिछले क्लोजिंग प्राइस ₹308.75 के मुकाबले 0.29% चढ़कर ₹309.65 पर बंद हुआ। दिन की शुरुआत ₹308.80 पर हुई और कारोबार के दौरान शेयर ने ₹311.50 का हाई और ₹306.80 का लो बनाया। इस दौरान कंपनी का मार्केट कैप करीब ₹64,531 करोड़ रहा।
रिटर्न के लिहाज से देखें तो पिछले एक हफ्ते में स्टॉक करीब 2.46% और एक महीने में 7.3% टूटा है। वहीं 2026 की शुरुआत से अब तक इसमें करीब 14.61% की गिरावट दर्ज की गई है। जुलाई 2024 में ₹647 का रिकॉर्ड हाई बनाने के बाद से स्टॉक में लगातार दबाव बना हुआ है और कीमतें एक सीमित दायरे में फंसी हुई हैं। नतीजों (Q3 FY26) वाले दिन 5 फरवरी को भी शेयर पर दबाव दिखा था और यह 1.4% फिसलकर ₹316.70 के स्तर पर आ गया था।
RVNL Q3 FY26 के नतीजे: रेवेन्यू बढ़ा लेकिन मार्जिन घटा
Q3 FY26 में RVNL का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू साल-दर-साल 3% बढ़कर ₹4,684 करोड़ हो गया। हालांकि पिछली तिमाही के मुकाबले इसमें 9% की गिरावट देखी गई। वहीं स्टैंडअलोन रेवेन्यू ₹4,504 करोड़ रहा जिसमें सालाना आधार पर 2% की कमी दर्ज की गई है।
ऑपरेटिंग लेवल पर, EBITDA 8% घटकर ₹221 करोड़ हो गया, और EBITDA मार्जिन भी एक साल पहले के 5.2% के मुकाबले गिरकर 4.7% हो गया। खर्च बढ़ने का असर ऑपरेटिंग स्तर पर दिखा लेकिन नेट प्रॉफ़िट 4% बढ़कर ₹324 करोड़ हो गया। इसी तरह, EPS में भी लगभग 4% की बढ़ोतरी हुई।
फ़ाइनेंशियल ईयर के पहले नौ महीनों में कंपनी का कुल रेवेन्यू ₹14,406 करोड़ था। मैनेजमेंट को उम्मीद है कि FY26 में रेवेन्यू लगभग स्थिर रहेगा, लेकिन FY27 के लिए 10% ग्रोथ और 7% मार्जिन का टारगेट है। इसके अलावा, बोर्ड ने ₹1 प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की है, जिसकी रिकॉर्ड डेट 11 फरवरी थी और इसका पेमेंट 6 मार्च तक किया जाएगा।
Must read: ये तो कमाल हो गया! एक-दो नहीं, पूरे 15 ब्रोकरेज ने जारी की रिपोर्ट, धड़ाधड़ बदल दिए टारगेट प्राइस
ऑर्डर बुक और प्रोजेक्ट पाइपलाइन
RVNL की ऑर्डर बुक ₹87,000 करोड़ पर मज़बूत बनी हुई है, जिससे कंपनी को आने वाले सालों में अच्छी रेवेन्यू विज़िबिलिटी मिल रही है। हाल ही में, कंपनी ओडिशा में ₹201 करोड़ के वैगन ओवरहॉल प्रोजेक्ट सहित कई प्रोजेक्ट्स के लिए L1 बिडर के रूप में उभरी है। इसके अलावा, नॉर्दर्न और साउथ ईस्टर्न रेलवे के लिए कई बड़े प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं, और हाई स्पीड रेल कॉरिडोर पर भी काम चल रहा है।
इसी बीच 17 फरवरी 2026 को कंपनी को नॉर्दर्न रेलवे से उत्तर प्रदेश के वाराणसी में काशी रेलवे स्टेशन के पास गंगा नदी पर नए रेल-कम-रोड ब्रिज के डिजाइन और निर्माण के लिए Letter of Acceptance मिला है। इस प्रोजेक्ट की कुल वैल्यू ₹1,201.35 करोड़ (टैक्स मिलाकर) है। यह प्रोजेक्ट जॉइंट वेंचर के तहत किया जाएगा जिसमें RVNL की 60% हिस्सेदारी और GPT Infraprojects Ltd की 40% हिस्सेदारी है।
इस प्रोजेक्ट को 48 महीनों में पूरा करने का टारगेट है और इससे वाराणसी इलाके में रेल और रोड कनेक्टिविटी बेहतर होने के साथ गंगा कॉरिडोर में मल्टी-मोडल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती मिलने की उम्मीद है। इस नए ऑर्डर से कंपनी की ऑर्डर पाइपलाइन और रेवेन्यू विजिबिलिटी को सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।
साथ ही बजट 2026 में, सरकार ने रेलवे और इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च बढ़ाने पर ज़ोर दिया है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि रेलवे कैपेक्स में बढ़ोतरी से RVNL जैसी प्रोजेक्ट एग्जीक्यूशन कंपनियों को सीधा फायदा होगा, जो लॉन्ग टर्म में एक बड़ा पॉजिटिव फैक्टर है। इस उम्मीद से बजट से पहले ही रेलवे स्टॉक्स में मज़बूत खरीदारी हुई।
RVNL Share Price Target 2026: ब्रोकरेज की राय
एनालिस्ट अभी RVNL पर सतर्क और कमजोर रुख बनाए हुए हैं। तीन बड़े एनालिस्ट्स में से दो ने शेयर बेचने और एक ने होल्ड करने की सलाह दी है लेकिन किसी ने भी नई खरीदारी की राय नहीं दी है। फ़िलहाल स्टॉक का औसत टारगेट ₹240 है, जो मौजूदा कीमत से 22% की गिरावट दिखाता है। इसमें सबसे हाईएस्ट टारगेट 334 रुपये और सबसे लोएस्ट टारगेट 183 रुपये दिया गया है।
ब्रोकरेज हाउस की मुख्य चिंता कंपनी के मार्जिन को लेकर है। 4.7% का EBITDA मार्जिन सेक्टर की दूसरी कंपनियों के 7% से 10% के मुकाबले काफी कम है। इसके अलावा FY26 में रेवेन्यू के सपाट रहने का अनुमान और 2024 के बाद से वैल्यूएशन में आई गिरावट भी चिंता का विषय है।
हालांकि 87,000 करोड़ रुपये की मजबूत ऑर्डर बुक और रेलवे कैपेक्स को लॉन्ग-टर्म के लिए पॉजिटिव माना जा रहा है। अब RVNL Share Price Target 2026 काफी हद तक इस बात पर निर्भर करेगा कि आने वाली तिमाहियों में कंपनी अपने मार्जिन और प्रोजेक्ट एग्जीक्यूशन की रफ्तार को कैसे सुधारती है।
RVNL Share Price Target 2026-2030
| Year | Minimum Target | Maximum Target |
| 2026 | 220 | 340 |
| 2027 | 240 | 380 |
| 2028 | 260 | 420 |
| 2029 | 290 | 470 |
| 2030 | 320 | 520 |
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से पब्लिश किया गया है। इसमें दी गई जानकारी पब्लिक सोर्स और रिपोर्ट्स पर आधारित है और इसे इन्वेस्टमेंट सलाह या किसी स्टॉक में खरीद या बिक्री की सिफारिश नहीं माना जाना चाहिए। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। इस लेख के आधार पर लिए गए किसी भी निवेश निर्णय से होने वाले लाभ या हानि के लिए ielindia.in या इसके लेखक जिम्मेदार नहीं हैं।
