Stock in Focus: Hazoor Multi Projects Limited (HMPL) के शेयरों पर कल बाजार खुलते ही खास नजर रहेगी क्योंकि कंपनी ने Tata Steel से ₹182.95 करोड़ का एक बड़ा कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया है। यह इस हफ्ते कंपनी को मिला दूसरा बड़ा प्रोजेक्ट है। ₹828 करोड़ के मार्केट कैप वाली इस स्मॉल-कैप कंपनी ने पहले ही अपने इन्वेस्टर्स को 12,767% का तगड़ा रिटर्न दिया है, जिससे यह शेयर ₹0.43 से उछलकर ₹55.33 के लेवल तक पहुंच गया था।
183 करोड़ रुपये की हाउसिंग प्रोजेक्ट डील
Hazoor Multi Projects ने हाल ही में एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि उसे Tata Steel Limited से ₹182,95,03,800.04 का डोमेस्टिक वर्क ऑर्डर मिला है। यह प्रोजेक्ट ओडिशा के जोड़ा में स्थित बिलेईपाड़ा में Tata Steel के कर्मचारियों के लिए रेजिडेंशियल फ्लैट्स बनाने से जुड़ा है। कंपनी को यहाँ G+9 अपार्टमेंट की बिल्डिंग तैयार करनी है और इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए कंपनी के पास 24 महीने का समय है।
इस काम के तहत कंपनी कुल 360 घर बनाएगी, जिसमें से 288 घर नॉन-ऑपरेशनल स्टाफ के लिए होंगे जो लगभग 900 स्क्वायर फीट के होंगे। बाकी 72 घर ऑपरेशनल स्टाफ के लिए होंगे जिनका साइज लगभग 1,100 स्क्वायर फीट होगा। कंपनी न केवल बिल्डिंग बनाएगी, बल्कि बिजली, पानी, फायर सेफ्टी सिस्टम, लिफ्ट लगाने और आस-पास के एरिया को डेवलप करने जैसे सभी काम भी संभालेगी।
इस हफ्ते NHAI से भी मिला ऑर्डर
Tata Steel का यह ऑर्डर इस हफ्ते कंपनी के लिए दूसरी बड़ी जीत है क्योंकि इससे पहले मंगलवार को ही कंपनी को NHAI से ₹44.23 करोड़ का एक और ऑर्डर मिला । कंपनी की कमाई की बात करें तो दिसंबर 2025 में खत्म हुई तिमाही में इसका नेट प्रॉफिट 137.5% बढ़कर ₹6.46 करोड़ रहा है। वहीं पिछले 9 महीनों में कंपनी की सेल 55% बढ़कर ₹259.20 करोड़ और मुनाफा 57% बढ़कर ₹12.43 करोड़ पर पहुंच गया है। इसके अलावा कंपनी ने हाल ही में Vyom Hydrocarbons में अपनी हिस्सेदारी कम कर दी है, जिससे यह अब इसकी सब्सिडियरी नहीं रही।
5 साल में 9,900% मल्टीबैगर रिटर्न
Hazoor Multi Projects के शेयरों ने पिछले कुछ सालों में निवेशकों को अच्छाबहुत तगड़ा मुनाफा कमा कर दिया है। पिछले पाँच सालों को देखें तो, इस स्टॉक ने 9,900% से ज़्यादा का ज़बरदस्त मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। कभी सिर्फ़ ₹0.34 की कीमत वाला यह स्टॉक अब लगभग ₹34 पर पहुँच गया है। अप्रैल 2021 और सितंबर 2024 के बीच, इस स्टॉक में 12,767% की ज़बरदस्त बढ़त बढ़त दिखाई थी और यह ₹0.43 से बढ़कर ₹55.33 तक चला गया था।
पिछले 3 सालों में भी इस स्टॉक ने 241% का रिटर्न दिया है। हालांकि पिछले कुछ महीनों में शेयर पर थोड़ा दबाव देखा गया था, लेकिन फरवरी के महीने में इसमें फिर से 12.4% की रिकवरी आई है। 20 फरवरी 2026 को यह शेयर ₹34.01 पर बंद हुआ था और इसका मार्केट कैप लगभग ₹828 करोड़ है।
Hazoor Multi Projects कंपनी के बारे में
Hazoor Multi Projects Limited की शुरुआत साल 1992 में हुई थी और इसका हेड ऑफिस मुंबई में है। यह कंपनी मुख्य रूप से इंफ्रास्ट्रक्चर और रियल एस्टेट डेवलपमेंट में लगी हुई है। कंपनी का सबसे मजबूत काम सड़कें और नेशनल हाईवे बनाना है, जहाँ यह NHAI और महाराष्ट्र सरकार की एजेंसी MSRDC के लिए सब-कॉन्ट्रैक्टर के तौर पर काम करती है। अब कंपनी अपना दायरा बढ़ाते हुए ऑयल और गैस और शिपयार्ड जैसे नए सेक्टर में भी एंट्री कर रही है।
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से पब्लिश किया गया है। इसमें दी गई जानकारी पब्लिक सोर्स और रिपोर्ट्स पर आधारित है और इसे इन्वेस्टमेंट सलाह या किसी स्टॉक में खरीद या बिक्री की सिफारिश नहीं माना जाना चाहिए। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। इस लेख के आधार पर लिए गए किसी भी निवेश निर्णय से होने वाले लाभ या हानि के लिए ielindia.in या इसके लेखक जिम्मेदार नहीं हैं।