Infosys Share Price Target 2026-2030: ये तो कमाल हो गया! एक-दो नहीं, पूरे 15 ब्रोकरेज ने जारी की रिपोर्ट, धड़ाधड़ बदल दिए टारगेट प्राइस

Infosys Share Price Target 2026-2030: देश की दिग्गज IT कंपनी Infosys के शेयरों में आज ऊपरी लेवल से दबाव देखने को मिल रहा है। हाल ही में कंपनी ने अपने Q3 FY26 के नतीजे जारी किए हैं और 17 फरवरी को ‘Investor AI Day’ का आयोजन किया था। इन इंवेंट्स के बाद लगभग 15 ग्लोबल और घरेलू ब्रोकरेज हाउस ने स्टॉक पर अपनी रेटिंग जारी की है। भले ही आज शेयर लाल निशान में ट्रेड कर रहा है, लेकिन कंपनी द्वारा AI को लेकर पेश किए गए रोडमैप, स्ट्रांग डील पाइपलाइन और वैल्यूएशन को देखते हुए ज्यादातर एक्सपर्ट्स ने खरीदारी की सलाह दी है।

Infosys शेयर प्राइस मूवमेंट

बुधवार, 18 फरवरी 2026 को बाजार बंद होने पर Infosys का शेयर अपने पिछले क्लोजिंग प्राइस ₹1,391.20 के मुकाबले 1.26% गिरकर ₹1,373.70 पर बंद हुआ। स्टॉक आज सुबह ₹1,390.90 पर खुला और दिन के दौरान ₹1,401.00 के हाई पर पहुंचा, लेकिन बाद में बिकवाली के दबाव के कारण ₹1,345.30 के लो पर आ गया। आज स्टॉक में काफी ज्यादा ट्रेडिंग वॉल्यूम देखा गया। दिनभर में 2 करोड़ से भी ज्यादा शेयरों का ट्रेड हुआ, जो इसके 20 दिनों के एवरेज वॉल्यूम 90 लाख से दोगुने से भी ज़्यादा है।

फ़िलहाल कंपनी का मार्केट कैप ₹5,56,118 करोड़ और PE रेश्यो 19.71 है। 52 हफ़्ते की रेंज ₹1,281.50 और ₹1,861.65 के बीच है। पिछले कुछ समय से स्टॉक दबाव में है; पिछले एक हफ्ते में यह करीब 8.4% और एक महीने में 18.81% टूट चुका है। हालांकि, निवेशकों को याद होगा कि 14 जनवरी, 2026 को, Q3 नतीजों के दिन, स्टॉक में ज़बरदस्त रैली आयी थी और यह लगभग 5% से 6% उछलकर ₹1,599.05 पर पहुंच गया था।

Infosys Q3 FY26 Results

14 जनवरी, 2026 को घोषित हुए Q3 FY26 के नतीजे मिले-जुले थे। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफ़िट साल-दर-साल 2% गिरकर ₹6,654 करोड़ हो गया। प्रॉफ़िट पर यह दबाव मुख्य रूप से ₹1,289 करोड़ के एकमुश्त लेबर कोड चार्ज की वजह से था। हालांकि, रेवेन्यू में अच्छी बढ़ोतरी हुई, जो साल-दर-साल 3.2% बढ़कर ₹45,479 करोड़ हो गया। EPS भी सालाना आधार पर 13.1% बढ़कर ₹17.76 हो गई है। वही कंपनी ने शेयरहोल्डर्स और कर्मचारियों के लिए लिए 85% का औसत बोनस देने की घोषणा की।

ऑपरेटिंग मार्जिन रिपोर्टेड आधार पर 18.4% रहा, जो पिछले साल के 21.3% से कम है। हालांकि, वन-टाइम लेबर कोड के असर को छोड़कर, एडजस्टेड ऑपरेटिंग मार्जिन 21.2% पर स्थिर रहा। कंपनी ने तिमाही के दौरान $4.8 बिलियन (लगभग ₹40,000 करोड़) की डील हासिल कीं, जिसमें UK NHS के साथ लगभग ₹13,000 करोड़ ($1.6 बिलियन) का एक बड़ा कॉन्ट्रैक्ट भी शामिल है। खास बात यह है कि कुल डील में नेट नई डील का हिस्सा 57% था। रेवेन्यू में अच्छी परफॉर्मेंस के आधार पर, मैनेजमेंट ने FY26 के लिए रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस को बढ़ाकर 3%–3.5% कर दिया है, जबकि ऑपरेटिंग मार्जिन गाइडेंस को 20%–22% पर बनाए रखा है।

Investor AI Day और संबंधित खबरें

Infosys ने 17 फरवरी को अपना ‘Investor AI Day 2026’ मनाया, जिसमें कंपनी ने जहां कंपनी ने ‘Infosys Topaz’ और ‘AI First Value Framework’ पेश किया। मैनेजमेंट ने बताया कि वे Topaz के साथ ₹3-4 लाख करोड़ ($300-400 बिलियन) के AI सर्विस मार्केट (TAM) को टारगेट कर रहे हैं, जिसमें टेलीकॉम, फाइनेंस, मैन्युफैक्चरिंग और सॉफ्टवेयर जैसे सेक्टर शामिल हैं। कंपनी का अनुमान है कि AI से 17 करोड़ (170 million) नई नौकरियां पैदा होंगी।

कंपनी ने Anthropic के साथ पार्टनरशिप की है ताकि AI एआई सॉल्यूशन्स को बढ़ावा दिया जा सके। कंपनी के CEO सलिल पारेख ने बताया कि Q3 के रेवेन्यू में AI सर्विसेज का योगदान 5.5% रहा है और अब क्लाइंट्स टेक्नोलॉजी ‘buy’ के बजाय ‘build’ की ओर जा रहे हैं। इसके अलावा, एक कॉर्पोरेट अपडेट यह है कि प्रेसिडेंट राजेश मूर्ति ने निजी कारणों से जनवरी 2026 के आखिर से इस्तीफा दे दिया है।

Infosys Share Price Target 2026: ब्रोकरेज की राय

JPMorgan: विदेशी ब्रोकरेज फर्म JPMorgan ने 18 फरवरी 2026 को अपनी रिपोर्ट में Infosys पर ‘Overweight’ रेटिंग बरकरार रखी है और ₹2,050 का टारगेट दिया है। यह मौजूदा कीमत ₹1,373.70 से लगभग 49.2% का अपसाइड है। JPMorgan का मानना है कि AI के कारण एंटरप्राइज सेक्टर में ‘buy’ से ‘build’ मॉडल की तरफ शिफ्ट हो रहा है, जो Infosys जैसी सर्विस कंपनियों के लिए फायदेमंद है। वैल्युएशन के लिहाज से ब्रोकरेज ने स्टॉक में सिर्फ 4% की टर्मिनल ग्रोथ का अनुमान लगाया है, फिर भी उन्होंने इसे सेक्टर में टॉप पिक माना है।

Motilal Oswal: घरेलू ब्रोकरेज Motilal Oswal ने भी Infosys शेयर पर ‘Buy’ रेटिंग दी है और ₹1,850 का टारगेट प्राइस तय किया है जो मौजूदा लेवल से करीब 34.7% ऊपर है। वैल्युएशन के लिए उन्होंने स्टॉक को FY28 के अनुमानित EPS के 22 गुना (22x) पर आंका है। इससे पहले जनवरी में उन्होंने 26 गुना (26x) EPS के आधार पर ₹2,150 का टारगेट दिया था। ब्रोकरेज का मानना है कि AI पार्टनरशिप और प्रोजेक्ट मैक्सिमस से एफिशिएंसी बढ़ेगी और FY27 की दूसरी छमाही से ग्रोथ में और तेजी आएगी।

Jefferies: Jefferies ने 17 फरवरी 2026 की अपनी रिपोर्ट में ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखते हुए ₹1,880 का टारगेट दिया है। उन्होंने बताया कि Infosys के टॉप 200 क्लाइंट्स में से 90% पहले ही कंपनी की AI सर्विसेज़ का इस्तेमाल कर रहे हैं। ब्रोकरेज को उम्मीद है कि 2030 तक $400 बिलियन के AI मौके का फ़ायदा उठाने के लिए अच्छी स्थिति में होगी।

मंगलवार, 17 फरवरी को बेंगलुरु में हुए ‘Infosys Investor AI Day 2026’ के बाद, JPMorgan, Jefferies और Motilal Oswal समेत कई फर्म्स ने अपने टारगेट्स और रेटिंग्स अपडेट की हैं, जिसकी लिस्ट नीचे दी गई है:

BrokerageRatingTarget PricePotential Upside
JPMorganOverweight2,050+49.2%
NuvamaBuy1,900+38.3%
Prabhudas LilladherBuy1,900+38.3%
JefferiesBuy1,880+36.9%
HSBCBuy1,870+36.1%
UBSBuy1,870+36.1%
Nirmal BangBuy1,864+35.7%
Motilal OswalBuy1,850+34.7%
Bank of America (BofA)Buy1,840+33.9%
Axis SecuritiesBuy1,820+32.5%
CLSAOutperform1,779+29.5%
Morgan StanleyEqual Weight1,760+28.1%
Emkay GlobalBuy1,750+27.4%
JM FinancialBuy1,660+20.8%

Infosys Share Price Target 2026-2030

YearMinimum TargetMaximum Target
2026₹1,650₹2,050
2027₹1,750₹2,150
2028₹1,900₹2,350
2029₹2,100₹2,600
2030₹2,350₹2,900

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से पब्लिश किया गया है। इसमें दी गई जानकारी पब्लिक सोर्स और रिपोर्ट्स पर आधारित है और इसे इन्वेस्टमेंट सलाह या किसी स्टॉक में खरीद या बिक्री की सिफारिश नहीं माना जाना चाहिए। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। इस लेख के आधार पर लिए गए किसी भी निवेश निर्णय से होने वाले लाभ या हानि के लिए ielindia.in या इसके लेखक जिम्मेदार नहीं हैं।

Leave a Comment

🔥 New Update
RVNL Share Price Target 2026-2030: कंपनी को मिला ₹1201,35,69,000 का नया ऑर्डर, फोकस में रहेगा स्टॉक