Stocks to Buy: 81% तक चढ़ सकता है यह IT शेयर! CLSA ने लगाया बड़ा दांव

Stocks to Buy: IT सर्विस सेक्टर की मिड-कैप कंपनी Coforge हाल के महीनों में बड़ी डील्स, एक्विजिशन प्लान्स और AI-बेस्ड प्रोडक्ट लॉन्च की वजह से काफी ज्यादा फोकस में रही है। इस बीच, ब्रोकरेज हाउस CLSA ने भी स्टॉक पर “High-Conviction Outperform” रेटिंग बनाए रखते हुए स्टॉक में मौजूदा लेवल से लगभग 81% तक ऊपर जाने की संभावना बताई है।

Also read: TCS Share Price Target 2026-2030: बड़ी खबर! TCS-OpenAI डील के बाद Morgan Stanley ने दे दिया नया टारगेट

Coforge शेयर प्राइस परफॉर्मेंस

शुक्रवार, 20 फरवरी 2026 को मार्केट बंद होने पर Coforge का शेयर 1,340.60 रुपये पर 1.50% गिरावट के साथ बंद हुआ। स्टॉक का पिछला क्लोज 1,361 रुपये था। ट्रेडिंग की शुरुआत 1,340.40 रुपये पर हुई और दिन के दौरान शेयर 1,318.90 रुपये से 1,372.30 रुपये के रेंज में ट्रेड करता दिखा। पिछले 52 हफ्तों में स्टॉक 1,194.01 रुपये के लो और 1,994 रुपये के हाई तक जा चुका है।

Q3 FY26 Results: कैसे रहे तिमाही नतीजे?

Q3 FY26 में कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 4,188.10 करोड़ रुपये था, जो QoQ आधार पर 5.1% और YoY आधार पर 28.5% ज्यादा है। नेट प्रॉफिट 250.20 करोड़ रुपये दर्ज हुआ, जिसमें QoQ आधार पर 33.4% गिरावट रही, जबकि सालाना आधार पर 18% की बढ़त थी। तिमाही प्रॉफिट में QoQ गिरावट मुख्य रूप से 118 करोड़ रुपये के वन-टाइम के खर्च की वजह से आयी थी, जो नए लेबर कोड लागू होने से जुड़ा था। इसके अलावा साइबर सिक्योरिटी सिस्टम मजबूत करने पर करीब 16 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च भी शामिल इसमें शामिल था।

ऑपरेटिंग लेवल पर कंपनी का EBIT मार्जिन 13.4% था, जो पिछले साल के मुकाबले 191 बेसिस पॉइंट्स बेहतर हुआ, हालांकि पिछली तिमाही से 60 बेसिस पॉइंट्स कम है। वन-टाइम खर्चों को हटाने के बाद, एडजस्टेड PAT ₹364 करोड़ था, जो YoY में 71.2% ज़्यादा है। इसके आलावा कंपनी के बोर्ड ने निवेशकों के लिए 4 रुपये प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी भी दी थी।

ऑपरेशन और ऑर्डर बुक की स्थिति

इस तिमाही कंपनी ने कुल 593 मिलियन डॉलर का नया ऑर्डर इंटेक हासिल किया। इसी के चलते अगले 12 महीनों के लिए कंपनी की एक्जीक्यूटेबल ऑर्डर बुक बढ़कर 1.72 बिलियन डॉलर तक पहुंच गई है, जो पिछले साल की तुलना में 30.4% ज्यादा है और आने वाले समय की रेवेन्यू विजिबिलिटी को मजबूत बनाती है। इसके साथ ही, कंपनी ने नॉर्थ अमेरिका, यूरोप और एशिया-पैसिफिक क्षेत्र में छह बड़े डील साइन किए। इन बड़े कॉन्ट्रैक्ट का असर कंपनी की डिलीवरी पाइपलाइन और फ्यूचर की बिलिंग कैपेसिटी में साफ दिखाई देता है।

एक्विजिशन और बिजनेस अपडेट

कंपनी अभी Ancora को एक्वायर करने के प्रोसेस में है, जिसकी एंटरप्राइज वैल्यू लगभग $2.35 बिलियन (लगभग Rs. 20,000 करोड़) है। इस डील को $1.89 बिलियन के शेयर स्वैप और $550 मिलियन के टर्म लोन से फंड किया जाएगा, जिसका मतलब है कि कंपनी को QIP जारी करने की ज़रूरत नहीं होगी। मार्च या अप्रैल 2026 तक रेगुलेटरी अप्रूवल मिलने की उम्मीद है।

इसके साथ ही Cigniti Technologies के साथ मर्जर भी आखिरी स्टेज में है और मार्च 2026 में NCLT हियरिंग होनी है। कंपनी का मकसद FY26 तक दोनों बिज़नेस के फाइनेंशियल को पूरी तरह से इंटीग्रेट करना है।

टेक्नोलॉजी के मामले में, कंपनी ने EvolveOps.AI नाम का एक AI-बेस्ड IT ऑपरेशंस प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है, जिसे एज-टू-क्लाउड सिस्टम मैनेजमेंट के लिए डिज़ाइन किया गया है। CodeInsightAI, एक AI कोडिंग टूल, अब AWS और Azure मार्केटप्लेस पर उपलब्ध है। मैनेजमेंट के अनुसार, कंपनी का लगभग 53% रेवेन्यू US से आता है और H-1B वीज़ा नियमों का असर सीमित बताया गया है।

Coforge पर CLSA की राय

ब्रोकरेज हाउस CLSA ने Coforge पर “High-Conviction Outperform” रेटिंग बनाए रखी है और 2,426 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। मौजूदा स्तर के मुकाबले यह करीब 81% की अपसाइड दिखाता है। रिपोर्ट के अनुसार Sabre के साथ कंपनी का 1.56 बिलियन डॉलर का 13 साल का कॉन्ट्रैक्ट लॉन्ग टर्म की रेवेन्यू ग्रोथ का मुख्य ड्राइवर माना जा रहा है। ब्रोकरेज का कहना है कि Encora एक्विजिशन से ज़्यादा बैलेंस्ड क्लाइंट बेस मिलेगा और इसकी AI सर्विस कैपेबिलिटीज़ मज़बूत होंगी।

CLSA ने FY26 से FY28 के बीच रेवेन्यू में करीब 15% CAGR, EBIT में 16% CAGR और EPS में 22% CAGR की ग्रोथ का अनुमान दिया है। कुछ एनालिस्ट रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि एक्विजिशन से जुड़ी लागत की वजह से FY27 के दौरान कमाई पर कुछ समय के लिए दबाव पड़ सकता है।

हालिया ट्रेडिंग सेशन में शेयर पर दबाव भी देखा गया था। US IT कंपनी EPAM Systems द्वारा सतर्क आउटलुक जारी किए जाने के बाद ग्लोबल IT सेक्टर में आई कमजोरी का असर Coforge सहित कई IT स्टॉक्स पर दिखाई दिया।

Also read: Infosys Share Price Target 2026-2030: ये तो कमाल हो गया! एक-दो नहीं, पूरे 15 ब्रोकरेज ने जारी की रिपोर्ट, धड़ाधड़ बदल दिए टारगेट प्राइस

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से पब्लिश किया गया है। इसमें दी गई जानकारी पब्लिक सोर्स और रिपोर्ट्स पर आधारित है और इसे इन्वेस्टमेंट सलाह या किसी स्टॉक में खरीद या बिक्री की सिफारिश नहीं माना जाना चाहिए। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। इस लेख के आधार पर लिए गए किसी भी निवेश निर्णय से होने वाले लाभ या हानि के लिए ielindia.in या इसके लेखक जिम्मेदार नहीं हैं।

Leave a Comment

🔥 New Update
India GDP Q3 FY26: ग्रोथ रेट 7.8%, नई GDP सीरीज का पहला डेटा जारी, देखें सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस