Suzlon Share Price Target 2026-2030: Wind Energy सेक्टर की दिग्गज कंपनी Suzlon Energy के Q3 FY26 के नतीजे उम्मीद के मुताबिक काफी बेहतर रहे हैं, लेकिन इसका फायदा कंपनी के शेयरों में देखने को नहीं मिल रहा। तिमाही नतीजों में अच्छी ग्रोथ दिखने के बावजूद स्टॉक में बिकवाली का दबाव बना हुआ है।
फिलहाल, यह शेयर अपने 52-हफ्ते के निचले स्तर के बेहद करीब ट्रेड कर रहा है, जिससे निवेशकों में चिंता बढ़ गई है। स्टॉक की इस कमजोरी के बीच, प्रमुख ब्रोकरेज हाउस Motilal Oswal और JM Financial ने 2026 के लिए अपनी नई रेटिंग्स और टारगेट्स जारी किए हैं।
Suzlon Energy शेयर प्राइस मूवमेंट
13 फरवरी 2026 को Suzlon Energy के शेयर में 1.14 रुपये यानी 2.44% की गिरावट दर्ज की गई और यह 45.67 रुपये पर बंद हुआ। स्टॉक 46.60 रुपये पर खुला और दिनभर के कारोबार में इसने 46.74 रुपये का हाई और 45.55 रुपये का लो बनाया। इस दौरान करीब 5.26 करोड़ शेयरों का लेनदेन हुआ और कंपनी का मार्केट कैप 62,627 करोड़ रुपये रहा।
अपने 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर 74.30 रुपये से यह स्टॉक अब तक करीब 40% टूट चुका है। नतीजों वाले दिन 5 फरवरी को भी शेयर पर दबाव दिखा था। उस दिन स्टॉक 6% गिरकर 47.76 रुपये पर बंद हुआ था, जबकि इससे पिछली क्लोजिंग 49.77 रुपये थी।
Suzlon Energy Q3 FY26 नतीजे
Q3 FY26 में Suzlon Energy का रेवेन्यू YoY आधार पर 42% बढ़कर ₹4,228 करोड़ हो गया। EBITDA भी 48% उछलकर ₹731 करोड़ रहा और मार्जिन 17.3% दर्ज किया गया। हालांकि PAT ₹445 करोड़ रहा जिसमें QoQ आधार पर ₹1,279 करोड़ के मुकाबले 65% की भारी गिरावट देखी गई। यह गिरावट मुख्य रूप से वन-टाइम टैक्स एडजस्टमेंट और बेस इफेक्ट के कारण हुई है।
ऑपरेशंस की बात करें तो कंपनी ने इस क्वार्टर में 617 MW की डिलीवरी की जो अब तक की उसकी सबसे ज्यादा तिमाही डिलीवरी है। FY26 के पहले 9 महीनों में रेवेन्यू 58% बढ़कर ₹11,211 करोड़ और कुल डिलीवरी 66% बढ़कर 1,625 MW हो गई। कंपनी की बैलेंस शीट मजबूत है और उसके पास ₹1,556 करोड़ का नेट कैश रिज़र्व है। ट्रेड रिसीवेबल्स ₹5,745 करोड़ पर हैं, जिनमें से ₹3,600 करोड़ एक साल के भीतर मिलने हैं।
मैनेजमेंट ने FY26 के लिए कम से कम 60% ग्रोथ और 2.5 GW डिलीवरी के लिए अपनी गाइडेंस बनाए रखी है। इसके बावजूद Execution delays को देखते हुए कई ब्रोकरेज हाउस सतर्क हो गए हैं। प्रोजेक्ट्स में देरी और कम Client Offtake की आशंका के चलते कई ब्रोकरेज फर्म्स ने सुजलॉन के Share Price Target में कटौती की है। नतीजतन, सुजलॉन के शेयर प्राइस में गिरावट देखी जा रही है।
Q3 FY26 Key Financial Highlights:
| Q3 FY26 | YoY Change | |
| Net Profit | ₹445 crore | +15% |
| Revenue | ₹4,228 crore | +42% |
| EBITDA | ₹739 crore | +48% |
| Order Book | 6.4 GW | Record High |
ऑर्डर बुक और नए प्रोजेक्ट
Suzlon Energy की ऑर्डर बुक 2026 में रिकॉर्ड हाई 6.4 GW तक पहुंच चुकी है। FY26 के दौरान 3 GW से ज़्यादा नए ऑर्डर जोड़े गए, और लगभग 2.4 GW के प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है। इसके अलावा 3 से 4 GW का non-bid पाइपलाइन कंपनी के पास मौजूद है। साथ ही जनवरी 2026 में ArcelorMittal से गुजरात के hybrid प्रोजेक्ट के लिए 248.85 MW का ऑर्डर मिला है, जिसे कंपनी के लिए अहम माना जा रहा है।
कंपनी अब wind के साथ solar और storage को जोड़कर clean energy मॉडल पर भी काम कर रही है। OMS के तहत 15.5 GW कैपेसिटी मैनेज की जा रही है। EPC काम का हिस्सा बढ़ाने के लिए भी प्लान चल रहे हैं, जो Q3 में 27% था और FY28 तक इसे 50% तक पहुंचाने का टारगेट है। इस बीच, ज़मीन खरीदने, ग्रिड कनेक्शन और टर्बाइन चालू होने में देरी की वजह से कुछ प्रोजेक्ट्स शेड्यूल से पीछे चल रहे हैं।
इसके अलावा, हाल की खबरों में, 13 फरवरी 2026 को ESOP-2022 के तहत 17.2 लाख इक्विटी शेयर अलॉट किए गए, जिसके बाद पेड-अप कैपिटल ₹2,742 करोड़ हो गया।
Suzlon Share Price Target 2026: MOFSL, JM Financial, Nuvama
Motilal Oswal ने Suzlon Energy पर ₹74 के टारगेट प्राइस के साथ बाय रेटिंग बनाए रखी है। यह मौजूदा कीमत के मुकाबले यह करीब 62% ऊपर का स्तर है और ब्रोकरेज ने इसे Suzlon share price target 2026 के लिए स्ट्रांग अपसाइड माना है। रिपोर्ट में इंडियन विंड मार्केट में बढ़ती डिमांड, मज़बूत ऑर्डर बुक और नेट कैश पोज़िशन को भविष्य की कमाई के लिए सपोर्टिव बताया गया है। यह अनुमान FY28 EPS के 30 गुना के वैल्यूएशन पर आधारित है।
इसके विपरीत JM Financial ने Q3 नतीजों के बाद अपना टारगेट ₹70 से घटाकर ₹64 कर दिया है, लेकिन अपनी बाय रेटिंग बनाए रखी है। यह मौजूदा प्राइस से लगभग 40% ज़्यादा है। ब्रोकरेज के अनुसार, FY27 और FY28 के लिए डिलीवरी अनुमान कम कर दिए गए हैं क्योंकि पिछली सात तिमाहियों में 3,175 MW की डिलीवरी के मुकाबले सिर्फ़ 778 MW ही commissioned हो पाया है। जमीन, right of way और grid से जुड़े मुद्दों के कारण प्रति तिमाही करीब 1.1 GW की सीमा देखी जा रही है। फिर भी, FY26 का 2.5 GW डिलीवरी और 60% ग्रोथ का अनुमान बनाए रखा गया है, जिससे 2026 में Suzlon Share Price Target फोकस में रहेगा।
वहीं 12 फरवरी, 2026 को जारी अपनी रिपोर्ट में Nuvama ने भी टारगेट ₹60 से घटाकर ₹55 कर दिया है। हालांकि उन्होंने शेयर पर भरोसा जताते हुए Buy रेटिंग दी है। नुवामा का मानना है कि एग्जीक्यूशन और क्लाइंट ऑफटेक में आ रही दिक्कतों की वजह से FY26 और FY27 की कमाई पर असर पड़ सकता है, इसलिए उन्होंने EPS अनुमान 6% से 11% तक की कटौती की है। इसके बावजूद, ब्रोकरेज को कंपनी की 1,556 करोड़ रुपये की नेट कैश पोजीशन और नई AI ब्लेड फैक्ट्रियों के साथ-साथ यूरोप और ऑस्ट्रेलिया से एक्सपोर्ट के मौकों पर भरोसा है।
Suzlon Energy Share Price Target 2026-2030
| Year | Minimum Target | Maximum Target |
| 2026 | 60 | 78 |
| 2027 | 68 | 92 |
| 2028 | 80 | 110 |
| 2029 | 95 | 128 |
| 2030 | 110 | 150 |
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से पब्लिश किया गया है। इसमें दी गई जानकारी पब्लिक सोर्स और रिपोर्ट्स पर आधारित है और इसे इन्वेस्टमेंट सलाह या किसी स्टॉक में खरीद या बिक्री की सिफारिश नहीं माना जाना चाहिए। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। इस लेख के आधार पर लिए गए किसी भी निवेश निर्णय से होने वाले लाभ या हानि के लिए ielindia.in या इसके लेखक जिम्मेदार नहीं हैं।